लोगो ने कहा हम बदल गए,
सोच हमारी बदल गयी ,
खुद को कर लिया इतना बेपरवाह की,
रास्ते हमारे बदल गए..
मौसमों ने रूख कुछ ऐसा बदला की
वो हमारे न हुए
सोच हमारी बदल गयी ,
खुद को कर लिया इतना बेपरवाह की,
रास्ते हमारे बदल गए..
मौसमों ने रूख कुछ ऐसा बदला की
वो हमारे न हुए
न होने दिया हमे उनका..........
अब तो बस वो मंजर है और वो यादे है
वो वादियां वो कोहरा
वो कुत्तों का लड़ना
और आपका डरना
वो पहली ट्रेन की सवारी
वो गंदी वाली लड़ाई
वो मेरे जन्मदिन का जशन...
वो आपका गुस्सा हो के
आँखों को बड़ी करना , और रुठना
खुश होने पर वो हॅसना और इठलाना
वो हर घड़ी हर पल अपने बालों को सवारना ,
हमेशा कैमरे में खुद की तस्वीर उतारना
दुकानों में दाम देख घबराना
कुछ सामान लेकर बेकार की सफ़ाई के साथ मुझे बताना
वो आपका गिरना और आपको गिरने से बचाना
उसके बाद उल्टा आप से मार खाना...........
आँशु छलक आते है जब याद आती हो
और ऐसा कभी हुआ नहीं की याद नहीं आती हो
लेकिन खुश हूँ मैं आपकी ख़ुशी में
साथ हूँ आपकी इस बेरुखी में
न मजबूर थी आप न कभी होगी की
रहो आप मेरी याद की गहराई में
लेकिन फिर भी एक बात है की
दिल में प्यार अभी भी ज़िंदा है
आपकी बात और आपकी याद अभी भी ज़िंदा है
कभी अगर मन हो लौट कर वापस आने का
तो सोचना मत "एक आस अभी भी जिंदा है "
No comments:
Post a Comment